प्रकृति से छेड़छाड़ रोकने के लिए राष्ट्रीय नीति बनेंः शिवराज
June 27, 2013
68 Views
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि तीर्थस्थलों पर नदियों के किनारे बांध, होटल और रेस्ट हाउस बनाए जा रहे हैं। यह बाद में विपदा का कारण बन जाती हैं। प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। इसके लिए राष्ट्रीय नीति बनाई जाए। वे शनिवार को पत्रिका समूह की ओर से मध्यप्रदेश के समग्र विकास के लिए तैयार किए जा रहे ‘विजन 2025′ की कार्यशाला में बोल रहे थे। चौहान ने कहा, उत्तराखंड की आपदा से सबक लिया जाए।