कोलकाता, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म ‘छोटी बहन’ में गाए अपने गाने के लिए विशेष रूप से जाने जाने वाले प्रख्यात गायक सुबीर सेन का यहां मंगलवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
उनके यादगार गीतों में ‘धीरे चलो जरा’, ‘आस का पंछी’ और ‘हमें उन राहों पर चलना’ शामिल हैं। 1950 के दशक में सुबीर ने ‘मोनालिसा तुमी की बोलोना’ सरीखे बांग्ला गीतों को एक अनोखा रोमांटिक टच दिया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनजी ने उनके निधन पर शोक जताया है।
ममता ने ट्विटर पर लिखा, “दिग्गज गायक सुबीर सेन के निधन से दुख हुआ। वह हमारे बंगा बिभूषण हैं। वह हमारे दिलों में हमेशा बने रहेंगे।”
dharmpath.com dharmpath