प्रतिद्वंद्वी का किरदार निभाना बड़ी बात : अभिमन्यु सिंह

मुंबई- अभिनेता अभिमन्यु सिंह ने कहा कि एंटागोनिस्ट (प्रतिद्वंद्वी) का किरदार अदा करना बड़ी बात है। अभिमन्यु वेब सीरीज ‘भौकाल’ में शौकीन नाम के खतरनाक विलेन का किरदार अदा करते देखे जा सकते हैं और फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में वह मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

अभिमन्यु ने कहा, “मेरा किरदार क्रूर है। उसे विलेन बताना कम होगा। भौकाल में विलेन महत्वपूर्ण है और हीरो से अधिक शक्तिशाली है। डायलॉग बेहद कठोर हैं। वह अकेले ही वेब सीरीज की आत्मा हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि लोगों को डायलॉग काफी पसंद आ रहे हैं।”

10 एपिसोड वाली इस वेब सीरीज में अभिमन्यु सिंह खतरनाक विलेन के तौर पर अपनी छाप छोड़ते हैं। उनका किरदार बेहद क्रूर दिखाया गया है। भौकाल एक क्राइम ड्रामा है, जो एक आईपीएस अधिकारी के जीवन से प्रेरित सच्ची घटना पर आधारित है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493