प्रतिद्वंद्वी को काटने वाले फुटबाल खिलाड़ी पर प्रतिबंध

फरवरी में फुल्हम के साथ हुए एक मुकाबले के दूसरे चरण की शुरुआत में दोउकारा ने फर्नाडो एमोरेबेइता को काटा, जिसके कारण उन्हें पीला कार्ड दिखाया गया।

एफए ने अपने बयान में कहा, “इस घटना में दोषी पाए गए दोउकारा पर आठ मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। 23 फरवरी, 2016 को फुल्हाम के साथ मुकाबले के दौरान 54वें मिनट में हुइ इस घटना के लिए लीड्स के फारवर्ड खिलाड़ी को दोषी पाया गया है।”

दोउकारा को इसके साथ ही भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है और 5,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

लीड्स ने अपने बयान में कहा, “क्लब इस घटना पर पूरी जानकारी मिलने तक किसी भी प्रकार का बयान देने में असक्षम हैं। हालांकि, हम दोउकारा पर लगे प्रतिबंध से काफी निराश हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493