प्रतिबंधों से निपटने के लिए उत्तर कोरिया बढ़ाएगा अपना उत्पादन

प्योंगयांग, 13 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया में सतारूढ़ वर्कस पार्टी ऑफ कोरिया ने देश पर संयुक्त राष्ट्र के बढ़ते प्रतिबंधों के मद्देनजर सोमवार को कृषि, पशुधन और मत्स्यपालन समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन को बेहतर करने की जरूरत पर जोर दिया।

एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार द्वारा संचालित रोडोंग सिनमुन दैनिक में छपे एक लेख में पार्टी ने कहा कि अमेरिका जो अपनी सैन्य संपत्तियों पर निर्भर है, उसके विपरीत उत्तर कोरिया अपने प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर है।

लेख में कहा गया है, “अमेरिकी सम्राज्यवादी कहते हैं कि आईसीबीएमस (अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल), सामरिक बमवर्षक और परमाणु पनडुब्बी उनकी तीन शीर्ष सामरिक संपत्ति हैं। लेकिन हमारे लिए सुनहरे पहाड़, सुनहरे खेत और सुनहरे समुंद्र हमारी सामरिक संपत्ति हैं।”

लेख में देश के खिलाफ लगाए गए नवीनतम अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों की आलोचना की गई है और कहा गया है कि इन प्रतिबंधों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उत्तर कोरिया के लोगों की खुशियां, उनकी हंसी, सपनों और उनके भविष्य को छीना जा सके।

उत्तर कोरिया द्वारा 3 सितंबर को नवीनतम परमाणु परीक्षण के बाद, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उस पर आर्थिक प्रतिबंधों को मंजूरी दे दी थी जिसमें पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर सीमा और वस्त्रों के निर्यात पर प्रतिबंध शामिल है।

उत्तर कोरिया के मुख्य व्यापारिक भागीदार चीन ने भी स्पष्ट रूप से उस पर प्रतिबंधों को मजबूत कर दिया है जिसमें हाइड्रोकार्बन की बिक्री पर प्रतिबंध और चीनी क्षेत्र में उत्तर कोरियाई व्यवसायों का क्रमबद्ध समापन शामिल हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने पिछले हफ्ते बीजिंग में कहा था कि चीन ने अमेरिका के साथ जानकारी साझा की है जो दर्शाता है कि नवीनतम प्रतिबंधों ने उत्तर कोरियाई अर्थव्यवस्था को कमजोर कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493