प्रदर्शनकारी पर हमले के आरोप में 7 पुलिस अफसरों पर मामला दर्ज

हांगकांग, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बीते साल लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी पर हमले के आरोप में हांगकांग के 7 पुलिस अफसरों के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया गया।

बीते साल 15 अक्टूबर को केन सांग नाम के प्रदर्शनकारी को पुलिस वाले हथकड़ी पहनाकर पीटते हुए ले गए थे। यह घटना वीडियो में दर्ज हुई थी। घटना पर पुलिस की काफी आलोचना हुई थी।

साउथ चाइना मार्निग पोस्ट की रपट के अनुसार हांगकांग में गोली मारने, गोली मारने का प्रयास करने, घायल करने या किसी को गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाने के लिए पीटने के मामले में उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।

सभी 7 पुलिस अफसरों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उन्हें सोमावार को फिर ईस्टर्न अदालत में पेश होना है। अभियोजन पक्ष सुनवाई के लिए मामले को जिला अदालत भेजने की अर्जी देगा।

सातों अधिकारी एक साल तक निलंबित रहने के बाद गुरुवार को काम पर लौट आए।

यह घटना बीते साल लोकतंत्र के समर्थन के लिए हुए उन प्रदर्शनों के दौरान हुई थी जिनमें लाखों हांगकांगवासियों ने हिस्सा लिया था। प्रदर्शनों की वजह से 2 महीने तक हांगकांग ठप सा पड़ गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493