प्रदर्शन केंद्रित भूमिकाएं निभाने में अधिक दिलचस्पी : सारा

चेन्नई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। इस सप्ताह रिलीज होने जा रही फिल्म ‘तारामणि’ में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखने जा रहीं अभिनेत्री सारा जॉर्ज का कहना है कि उन्हें प्रदर्शन केंद्रित भूमिकाएं निभाने में अधिक दिलचस्पी है।

सारा ने आईएएनएस से कहा, “नवाजुद्दीन सिद्दीकी या मलयालम फिल्म उद्योग की लीना जिस तरह के किरदार निभाती हैं, मैं उन्हीं के जैसे काम करना पसंद करूंगी। मुझे प्रस्तुति के लिए मजबूत भूमिकाएं निभाने में अधिक दिलचस्पी है, यह जरूरी नहीं कि वह नायिका की भूमिका ही हो।”

‘तारामणि’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इसमें वह एंड्रिया की दोस्त की भूमिका में हैं। वह केरल के पालघाट जिले से हैं।

राम द्वारा निर्देशित फिल्म दो साल विलंब से रिलीज हो रही है।

केरल में जन्मी और बहरीन में पली-बढ़ी सारा अभिनय में कदम रखने से पहले एक मॉडल थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493