प्रदेश भाजपा कार्यालय में ब्लैकमेलर साधू का हंगामा

100_5492
100_5502100_5500100_5499100_5498100_5496100_5494अनिल सिंह (भोपाल)– जी हाँ एक साधू वेषधारी आज भोपाल भाजपा मुख्यालय में हंगामा कर गया।अपने आप को ऋषिकेश से आया हुआ बताने वाला मध्यप्रदेश शासन के मंत्रियों के नाम पते और टेलीफ़ोन नंबरों की सूची मांग रहा था।पता चला की विगत कई दिनों से यह कार्यालय आ रहा था।सूची नहीं मिलने पर यह पार्किंग के रास्ते में लमलेट हो गया।ये जो कह रहा था उसके अनुसार की मंत्री इतना पैसा कमाते हैं वो कहाँ से मुझे मिलना है उनसे।इससे यही प्रतीत हुआ की उसमे से अपना हिस्सा मांगने आया है ये।वहांकार्यकर्ताओं और कर्मचारिओं की भीड़ इकट्ठी हो गयी ,पुलिस को इत्तला किया गया।लेकिन प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने आलोक संजर ने उसे लिस्ट देते हुए शांत किया और ससम्मान विदा किया।लेकिन बखेड़ा तो खड़ा कर ही गया वो। हाँ कुछ छुटभैये नेता जरूर घबरा गए ,उन्होंने मुझे फोटो खींचने से मना किया उनमे भोपाल में एक मंडल अध्यक्ष निखिलेश मिश्रा और सिवनी मालवा का मंडल अध्यक्ष बताने वाला मुकेश जाट नामक व्यक्ति था।
उन्हें यह लगा की इस घटना से भाजपा की बदनामी होगी,उन्हें शायद नहीं पता की हम उनमे से नहीं जो ख़बरों को अपने हिसाब से बनाते हैं,जो देखा वही लिखा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493