भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यदि सरकार की नीयत और नीति दोनों ठीक हो तो तस्वीर और तकदीर बदलती है। प्रदेश में जनता की तकदीर और प्रदेश तस्वीर बदलने का महाअभियान चल रहा है। मेरी जिंदगी का मकसद है, आपकी जिंदगी में खुशहाली लाना और इसके लिये मैं निरंतर कार्य कर रहा हूँ। यदि आपकी जिंदगी खुशहाल होती है, तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थकता है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सीहोर जिले के शाहगंज नगर के गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितलाभ और स्वीकृति-पत्र हितग्राहियों को वितरित किये।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार के साथ समाज के सहयोग से शाहगंज आज प्रदेश के अन्य शहरों के लिये प्रेरणा बन गया है। शाहगंज स्वच्छता में छोटे शहरों में नंबर एक है। यहाँ शासन की सभी योजनाएँ व्यवस्थित रूप से लागू हुई हैं। गौरव दिवस का आयोजन भी व्यवस्थित ढंग से किया गया है।
dharmpath.com dharmpath