भोपाल- प्रदेश में लव जिहाद जैसे संवेदनशील मामलों को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं। हाल ही में प्रदेश में बनाए गए लव जिहाद पर सख्त कानून के बाद भी लव जिहाद और जबरिया धर्मपरवर्तन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में औसतन हर महीने 5 लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही के दौरान प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है। मंत्री द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2021 से 28 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। यानी हर माह प्रदेश में पांच मामले लव जिहाद के रिपोर्ट हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath