प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से जुड़ीं मल्लेश्वरी

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वच्छता अभियान से जोड़ा है।

मल्लेश्वरी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है।

उल्लेखनीय है कि मल्लेश्वरी ने 17 साल पहले 19 सितम्बर, 2000 में सिडनी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था। वह ओलम्पिक में पदक जीतने वाली देश की पहली एथलीट बनी थीं।

मल्लेश्वरी की इस सफलता के 17 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने इस अभियान से जोड़ा है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने मल्लेश्वरी से अनुरोध करते हुए कहा था कि देश की पहली महिला ओलम्पिक पदक विजेता होन के साथ ही उन्होंने विश्व मानचित्र पर जो अपनी छवि बनाई है, उससे देश को उन पर गर्व है।

मल्लेश्वरी ने 240 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया था। उन्होंने स्नैच में 110 और क्लीन एंड जर्क में 130 किलो वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की थी। यह उपलब्धि आज तक कोई भारतीय भारोत्तोलक हासिल नहीं कर सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493