सिंगापुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण पूर्व एशिया की चार दिवसीय यात्रा के हिस्से के रूप में सोमवार को मलेशिया से सिंगापुर पहुंचे।
इससे पहले सोमवार को मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक से मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की। मुलाकात के बाद दोनों देशों का साझा बयान जारी किया गया।
मोदी और रजाक ने कुआलालंपुर के ब्रिक्सफील्ड इलाके में हिंदू और बौद्ध मंदिरों के रास्ते में बनने वाले एक तोरण द्वार का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। ब्रिक्सफील्ड को कुआलालंपुर का लघु भारत कहा जाता है।
मोदी ने बाद में मलेशिया के उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात की।
मोदी शनिवार को मलेशिया पहुंचे थे। यहां उन्होंने 13वें आसियान सम्मेलन और 10वें पूर्व एशिया सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग से अलग से भी मुलाकात की।
dharmpath.com dharmpath