PTI24-04-2020_000019B

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के नाम संबोधन में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. मोदी के मुताबिक ये राशि देश की जीडीपी का 10 फीसदी है.

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पैकेज देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है. उन्होंने कहा कि इसमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी और लॉ सभी पर बल दिया गया है.

मोदी ने कहा, ‘हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है. ये पैकेज भारत की जीडीपी का करीब-करीब 10 प्रतिशत है.’

हालांकि प्रधानमंत्री ने नहीं बताया कि ये 20 लाख करोड़ रुपये कहां खर्च होंगे. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आने वाले दिनों में इस संबंध में जानकारी देंगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493