नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स देशों के बीच होने वाले अंडर-17 फुटबाल टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया।
यह टूर्नामेंट पांच से 15 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा।
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के ‘स्पोट्स फॉर ऑल’ एवं ‘खेलो इंडिया’ जैसी मुहिम पर जोर दिया और खेलों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की बात की।
टूर्नामेंट को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि यह टूर्नामेंट सभी प्रतिभागियों के बीच आपसी समझ और दोस्ती के रिश्ते को बेहतर बनाने के अपने उद्देश्य में कामयाब होगा।
खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि यह टूर्नामेंट स्वतंत्र एवं अद्यमी युवाओं की भावना एवं शक्ति के साथ ब्रिक्स देशों की एकजुटता को इनके वैश्विक प्रयासों में दर्शाता है।
इस टूर्नामेंट का मकसद ब्रिक्स देशों के बीच मौजूदा रिश्तों को नए स्तर पर ले जाना है।
इस समारोह में ब्रिक्स देशों के राजदूत और उच्चायोग भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath