प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही मोदी ने जारी किया संदेश-अधिकारिक वेब पर जारी किया

प्रधान मंत्री का संदेश

captureमेरे प्यारे देशवासियों और विश्व के नागरिकों,

नमस्ते !

भारत के प्रधान मंत्री की शासकीय वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत है।

मैं इस वेबसाइट को आपस में सीधी बातचीत का एक अति महत्वपूर्ण माध्यम मानता हूं। मैं विश्वभर के लोगों से संपर्क बनाने के लिए तकनीकी शक्ति और सोसल मीडिया में दृढ़ विश्वास करता हूं। मुझे आशा है कि इस मंच से एक व्यक्ति के विचारों को सुनने, समझने और जानने का अवसर मिलेगा।।

इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी नवीन सूचनाएं, मेरे भाषणों, कार्यक्रमों, विदेश दौरों के बारे में अद्यतन जानकारी और बहुत कुछ प्राप्त कर सकेंगे। मैं भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे नए कदमों के बारे में भी आपको अवगत कराता रहूंगा।from pmo website

इस वेबसाइट पर एक बार फिर आपका हार्दिक स्वागत है और आशा है कि आने वाले महीनों में अनेक मुद्दों पर आपके साथ चर्चा करूंगा।

आपका,
नरेन्द्र मोदी

खास बात यह है की मोदी का ट्विटर अकाऊंट भी इस वेब से जोड़ा गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493