प्रभात झा के शासकीय बंगले बी-31 से संचालित न्यूज़ पोर्टल,प्रभात झा अनभिज्ञ कहा मुकदमा दर्ज करवाऊंगा

logo1अनिल सिंह (भोपाल)– बी-31,74 बंगले राज्यसभा सांसद तथा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा जी को आवंटित है,इसी बंगले से संचालित होता है न्यूज़पोर्टल मीडिया चौपाल डॉट कॉम ,इसके संचालक हैं श्री सुमित कुमार मिश्रा तथा यह न्यूज़ वेब पोर्टल 12 अगस्त 2013 को बनाया गया है।
अगस्त में बनते ही इसे मिले जनसंपर्क के विज्ञापन
इस पोर्टल की खासियत यह है की यह यह प्रभात झा जी के शासकीय आवास के पते पर रजिस्टर है एवं अगस्त में बनते ही जनसंपर्क के विज्ञापन की कृपा भी इस पर बरसने लगी।
पोर्टल बनाने वाली ने कहा कोई आपत्ति नहीं
जब पोर्टल बनाने वाली सुनीता पाण्डेय जी से बात की गयी तब उन्होंने कहा कि यह पोर्टल उन्होंने अपने क्लाइंट के लिए बनाई है जो प्रभात झा जी के साथ काम करते है।जब उनसे पुछा गया की प्रभात जी का पता क्यों तब उन्होंने कहा की यह कोई आपत्ति नहीं है।
प्रभात झा जी ने कहा की मुकदमा दर्ज करवाऊंगा
प्रभात जी का फ़ोन कई दफे लगाने पर भी नहीं उठाया गया लेकिन शाम को महाशय सहारा समय के कार्यक्रम जो शहीद भवन में था पकड़ा गए,जब उनसे इस सम्बन्ध में बात की गयी तो वे बोले कि ऐसा हो ही नहीं सकता और यदि हुआ भी है तब मैं मुकदमा दर्ज करवाऊंगा,मैं भी पत्रकार हूँ तथा यह मेरी नहीं किसी अनिल सौमित्र की वेब साईट है।

asइस वेबसाईट से अनिल सौमित्र का कोई लेना-देना नहीं है. इसे सुमित मिश्रा ने बनाया है. उसी ने प्रभात झा के निवास का पता दिया है. अनिल समित्र मीडिया चौपाल कार्यक्रम से जुड़े हैं जो मध्यप्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद और स्पंदन संस्था द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था. इस आयोजन में मी�डिया में विज्ञान को प्रसारित करने की बातें हुई.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493