प्रभावशाली भूमिका मिलने पर ही हॉलीवुड का रुख करेंगे बोमन

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, अनुपम खेर और दीपिका पादुकोण जैसे कई भारतीय कलाकारों ने हॉलीवुड का रुख किया है। लेकिन अभिनेता बोमन ईरानी का कहना है कि वह हॉलीवुड का रुख तभी करेंगे, जब उन्हें किसी प्रभावशाली भूमिका का प्रस्ताव मिलेगा।

बोमन ने आईएएनएस से कहा, “अगर कोई प्रभावशाली भूमिका मिलेगी, तो मैं जरूर करूंगा (हॉलीवुड में काम)। किसी भी कलाकार को विभिन्न माध्यमों, विभिन्न प्रकार की अभिनय शैलियों और अभिनय की अलग दुनिया में प्रयोग करना पसंद होता है।”

उन्होंने कहा, “अगर कोई प्रभावशाली प्रस्ताव मिलेगा तो जरूर करूंगा। अगर नहीं तो मैं जो कर रहा हूं, उसी में संतुष्ट हूं। “

बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बोमन ने कहा, “तीन फिल्मों के प्रस्ताव हैं, लेकिन अभी मैंने उनके लिए हां नहीं की है। इसलिए उनके बारे में बात करना मूर्खता होगी..आपको उनके बारे में जल्द ही पता चल जाएगा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493