प्रभास की अगली फिल्म 150 करोड़ रुपये में बनेगी

चेन्नई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता प्रभास की अगली 150 करोड़ रुपये में बनेगी। यह तीन भाषाओं में बनेगी, जिसकी सोमवार को आधिकारिक शुरुआत की गई। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है।

एक बयान में निर्माताओं ने कहा कि फिल्म एक साथ तेलुगू, तमिल और हिंदी में बनाई जाएगी।

फिल्म के निर्देशक सुजीत होंगे। बताया जाता है कि प्रभास फिल्म में पुलिस अधकारी के भूमिका में होंगे।

फिल्म की शूटिंग इस महीने के आखिर से होगी। इसमें संगीत शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी ने दिया है।

फिल्म के अन्य कलाकारों और संबंधित सदस्यों का चुनाव जल्द कर लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493