प्रभास की फिल्म में एक्शन देंगे केनी बेट्स

चेन्नई, 3 मार्च (आईएएनएस)। ‘डाई हार्ड’ और ‘ट्रांसफॉर्मर’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले लोकप्रिय स्टंटमैन केनी बेट्स अभिनेता प्रभास की आगामी त्रिभाषी फिल्म में मारधाड़ वाले दृश्यों की कोरियोग्राफी करेंगे। यह सीक्वेंस 30 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया जाएगा।

सूत्र ने बताया, “बेट्स के अलावा, इसमें दुनिया भर से अधिक लोकप्रिय स्टंट कोरियोग्राफर होंगे। उन्हें 20 मिनट के चेज सीक्वेंस के मारधाड़ वाले दृश्यों में शामिल किया जाएगा। इस सीक्वेंस की शूटिंग अप्रैल में होगी।”

सुजीत द्वारा निर्देशित फिल्म तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषा में बनेगी।

फिल्म की शूटिंग इस महीने के मध्य से शुरू होगी और फिल्म निर्माता कलाकारों के चयन में व्यस्त हैं।

सूत्र का कहना है कि फिल्म के बड़े हिस्से की शूटिंग कई स्थानों पर होगी।

फिल्म का संगीत संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493