प्रभास की फिल्म में हो सकते हैं विवेक ओबराय, जैकी श्रॉफ

चेन्नई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक ओबराय और जैकी श्रॉफ को प्रभास की एक त्रिभाषी एक्शन फिल्म में लेने पर विचार किया जा रहा है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

चेन्नई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक ओबराय और जैकी श्रॉफ को प्रभास की एक त्रिभाषी एक्शन फिल्म में लेने पर विचार किया जा रहा है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

फिल्म का नाम अभी नहीं तय किया गया है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “दोनों से इस पर बात जारी है। हालांकि, अभी तक उन्हें आधिकारिक तौर पर नहीं लिया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा में कुछ दिन और लग सकते हैं।”

फिल्म एक साथ तेलुगू, तमिल और हिंदी में बन रही है, लेकिन फिल्म के निर्माता कलाकारों की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें लेने को उत्सुक हैं।

सूत्र ने कहा, “विवेक और जैकी की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें लेने पर विचार किया जा रहा है और जहां तक फिल्म की अभिनेत्री का सवाल है, निर्माता किसी लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री को लेने पर विचार कर रहे हैं।”

फिल्म 150 करोड़ रुपए के बड़े बजट पर बनेगी और इसकी शूटिंग इसी महीने से शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493