प्रभुदेवा, तमन्ना की फिल्म से अंतर्राष्ट्रीय छायाकार जुड़े

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। निर्माता वासु भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने अपनी आगामी अनाम फिल्म के लिए अंतर्राष्ट्रीय छायाकार कोरी गेरयाक को अनुबंधित किया है। फिल्म में प्रभुदेवा और तमन्ना भाटिया प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

गेरयाक ने ‘टेड-2’, ‘डार्क नाइट’ और ‘इंसेप्शन’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने वासु भगनानी के साथ काम करने पर खुशी जताई है।

गेरयाक ने अपने बयान में कहा, “इस फिल्म में निर्देशक चाकरी तोलेटी और वासु भगनानी के साथ काम करना खुशी की बात है। चाकरी एक प्रतिभाशाली निर्देशक हैं और उनके पास कहानी कहने की असाधारण क्षमता है। प्रभुदेवा और तमन्ना बेहतरीन कलाकार हैं।”

देशमुख ने गेरियाक और भारतीय-अमेरिकी निर्देशक तोलेटी की तारीफ की। उन्होंने तोलेटी को तकनीकी ज्ञान रखने के मामले में भी प्रतिभाशाली बताया।

यह तमिल फिल्म ‘कोलाईयुथिर कालम’ की रीमेक है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493