प्रभुदेवा ने अपने एप पर लांच किया फिल्म का गीत

मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज कोरियोग्राफर-फिल्मकार प्रभुदेवा ने मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ के गीत ‘चल मार’ अपने एप पर लांच किया।

ए.एल. विजय द्वारा निर्देशित फिल्म में सोनू सूद और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के शीर्षक गीत और ‘रेल गड्डी’ के बाद ‘चल मार’ तीसरा गीत है, जिसे लांच किया गया है।

प्रभुदेवा ने अपने एक बयान में कहा, “मैं ‘मुकाबला मुकाबला’, ‘के सरा सरा’ और ‘एबीसीडी’ के बाद इसी स्तर का एक और गीत करना चाहता था और वह ‘चल मार’ है। यह काफी मजेदार और फिल्म का मेरा सबसे पसंदीदा गीत है।”

दिग्गज कोरियोग्राफर ने कहा कि वह इस गीत को उनके निजी एप में लांच करना चाहते थे और ऐसा करके वह काफी खुश हैं। उन्हें आशा है कि लोगों को यह गीत पसंद आएगा।

‘चल मार’ गीत में प्रभुदेवा को अभिनेत्री एमी जैक्सन के साथ थिरकते देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493