प्रभुदेवा ने अमिताभ को नचाया

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मनिर्माता प्रभुदेवा ने एक गीत के लिए अमिताभ बच्चन को कोरियोग्राफ किया है। इसकी जानकारी खुद अमिताभ ने दी, उन्होंने यह भी कहा कि 75 साल की उम्र में नृत्य करना उनके लिए काफी कठिनाई भरा रहा है।

अमिताभ ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “75 की उम्र में नाचने को कहा गया और यह किया, जिसका निर्देशन जीनियस प्रभुदेवा ने किया।”

अमिताभ ने हालांकि इससे जुड़ी और किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया।

इसी बीच अमिताभ ने बंगाली अभिनेता प्रसन्नजीत चटर्जी को आगामी फिल्म ‘मयूराक्षी’ के लिए शुभकामना दी।

अमिताभ ने ‘मयूराक्षी’ फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, “मित्र, बंगाल के सुपरस्टार, प्रोसन्नजीत, सौमित्रा चटर्जी के साथ उनकी नई फिल्म। शुभकामनाएं।”

अतानु घोष द्वारा निर्देशित ‘मयूराक्षी’ 29 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493