प्रभु ने ज्ञान पोर्टल लांच किया

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को देश में रेलमार्गो से संबंधित सूचनाओं के विस्तार के लिए ‘भारतीय रेल ज्ञान पोर्टल’ लांच किया।

पोर्टल लांच करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रभु ने कहा, “किसी भी संगठन में ज्ञान, नवाचार और शोध की महती भूमिका होती है। ज्ञान का प्रसार इस तरह होना चाहिए कि संपूर्ण समाज देश के विकास में योगदान कर सके।”

मंत्री के मुताबिक, पोर्टल की लांचिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत अभियान के अनुरूप है।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय रेल में रुचि लेने वालों के लिए यह पूर्ण समाधान है।

बयान में कहा गया है, “यह पोर्टल रेलवे से संबंधित शोध को आगे बढ़ाने वाले उत्साही लोगों की कोशिशों और बाहर से रेलवे के विकास के लिए नवाचार भरी सोच का विकास करने वालों को एक मंच पर लाने का काम करेगा।”

पोर्टल का विकास वड़ोदरा स्थित राष्ट्रीय भारतीय रेल अकादमी (एनएआईआर) ने किया है। पोर्टल के विकास पर सिर्फ 70 हजार रुपये खर्च हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493