चेन्नई, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर एवं फिल्म निर्माता प्रभुदेवा का कहना है कि उन्हें तमिल अभिनेता प्रभु के साथ दोबारा काम करने की खुशी है।
प्रभुदेवा ने मंगलवार को ट्विटर कर प्रभु के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
इसके साथ उन्होंने लिखा, “अद्भुत व्यक्ति के साथ अभिनय करने का लंबे समय बाद मौका मिला। बहुत खुश हूं।”
फिल्म के बारे में अन्य जानकारी का खुलासा होना बाकी है।
इससे पहले दोनों ‘चार्ली चैप्लिन’, ‘थामिरापरानी’ और ‘सुयम्वरम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
प्रभुदेवा एक बॉलीवुड फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें सूरज पंचोली है। वह आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं। उन्होंने ‘हीरो’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था।
dharmpath.com dharmpath