नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। प्रमुख आठ उद्योगों का उत्पादन अप्रैल में 8.5 फीसदी बढ़ा। यह जानकारी मंगलवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से जारी एक आंकड़े से मिली।
प्रमुख आठ उद्योगों की विकास दर मार्च में 6.4 फीसदी थी और एक साल पहले समान अवधि में नकारात्मक 0.2 फीसदी थी।
इन आठ उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 38 फीसदी योगदान होता है।
dharmpath.com dharmpath