प्रवासियों पर कार्रवाई के बाद आस्ट्रेलिया में आप्रवासन में कमी

कैनबरा, 9 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के लिए कुशल प्रवासी वीसा पर कार्रवाई के बाद आप्रवासन में नाटकीय रूप से गिरावट आई है। एक रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

समचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने अस्थायी वर्क वीजा 457 को खत्म कर नई वीजा नीति लागू की थी, जिसके तहत व्यवसायियों को उन क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखनेवाले प्रवासियों को नियुक्त करने की इजाजत दी गई थी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में श्रमिकों की कमी थी।

लगभग 200,000 प्रवासी ऑस्ट्रेलिया में हर साल आते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई जनसंख्या अनुसंधान संस्थान के बॉब बिरेल ने कहा कि वीसा 457 में बदलाव के बाद इस आंकड़े में हजारों की कमी हो सकती है।

नई प्रणाली के तहत, प्रवासी श्रमिकों को ऑस्ट्रेलिया में आने से पहले अपने क्षेत्र में दो सालों का प्रासंगिक अनुभव होना जरूरी है, जबकि नियोक्ताओं को प्रशिक्षण लेवी का भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाएगा।

बिरेल ने कहा, “व्यापार समुदाय को एक दशक से अधिक समय तक एक छूट दिया गया और अभी भी वे कई श्रमिकों को लाने या प्रायोजित करने में सक्षम हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493