नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवासी भारतीय दिवस का 14वां संस्करण बेंगलुरू में अगले साल सात से नौ जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा शुक्रवार को की गई।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तीन दिवसीय इस आयोजन का यहां लोगो लांच करते हुए कहा कि इस बार कार्यक्रम की रूपरेखा बदली गई है और अब महज सांस्कृतिक कार्यक्रम के बजाय यह फलदायी होगा।
उन्होंने कहा, “कार्यक्रम की रूपरेखा बदल दी गई है। अब यह फलदायी होगा।”
सम्मेलन में मुख्य कार्यक्रम नौ जनवरी को होगा।
प्रवासी भारतीय दिवस देश में हर साल मनाया जाता है। इसमें विदेशों में रह रहे भारतीय समुदाय के विकास को रेखांकित किया जाता है।
dharmpath.com dharmpath