प्रवासी भारतीय सम्मेलन-68 देशों के 2800 प्रवासी भारतीय होंगे शामिल

indore- मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला इंदौर शहर जनवरी के पहले पखवाड़े में दो महत्वपूर्ण आयोजनों का साक्षी बनेगा। आठ से 10 जनवरी तक यहां 17वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन होगा। 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्‍वेस्टर्स समिट में 200 प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे। प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी के साथ ही इंदौर 68 देशों के प्रवासियों, राजनेताओं का स्वागत करेगा।

आठ जनवरी को यूथ प्रवासी दिवस से आयोजन की शुरुआत होगी। नौ जनवरी को प्रधनामंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली भी पहुंचेंगे। दस जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आयोजन में शामिल होंगी। राष्ट्रपति प्रवासी भारतीय सम्मान भी प्रदान करेंगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493