न्योन, 9 मार्च (आईएएनएस)। यूरोपीय फुटबाल महासंघ (यूईएफए) ने प्रशंसकों के मंगलवार देर रात हुए चैम्पियंस लीग मुकाबले के दौरान प्रशंसकोंके बुरे व्यवहार के लिए आर्सेनल और बायर्न म्यूनिख दोनों क्लबों पर जुर्माना लगाया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण का मुकाबला मंगलवार देर रात आर्सेनल और बायर्न के बीच एमिरात स्टेडियम में खेला गया था।
इस मुकाबले में बायर्न ने 5-1 से जीत हासिल कर लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
बायर्न पर चीजें फेकने के आरोप के तहत जुर्माना लगा है, क्योंकि क्लब के समर्थकों ने मैदान पर कागजों के कई रोल फेंके थे। ये प्रशंसक टिकटों की कीमतों के प्रति विरोध जता रहे थे।
आर्सेनल पर जुर्माना उसके एक प्रशंसक के हिंसात्मक व्यवहार के कारण लगा है, जो मैच में क्लब को मिली हार के बाद मैदान पर अचानक घुस आया था।
इस मामले पर यूईएफए द्वारा 23 मार्च को सुनवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath