प्रशंसकों के लिए तस्वीर खिंचवाने से इयान ने किया इनकार

पेरिस, 30 मई (आईएएनएस)। पेरिस में छुट्टियां मनाने पहुंचे हॉलीवुड अभिनेता इयान समरहाल्डर निजता में खलल नहीं चाहते, इसलिए उन्होंने यहां प्रशंसकों के लिए तस्वीरें खिंचवाने से मना कर दिया।

पेरिस, 30 मई (आईएएनएस)। पेरिस में छुट्टियां मनाने पहुंचे हॉलीवुड अभिनेता इयान समरहाल्डर निजता में खलल नहीं चाहते, इसलिए उन्होंने यहां प्रशंसकों के लिए तस्वीरें खिंचवाने से मना कर दिया।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, इयान ने अपने होटल के बाहर प्रतीक्षारत प्रशंसकों से बेहद नरमी से उनका पीछा नहीं करने और तस्वीरें नहीं खींचने की गुजारिश की। यहां तक कि उनकी बात सुनकर एक महिला प्रशंसक रो पड़ी।

इयान की गुजारिश और महिला के रोने का 30 सेकेंड का वीडियो बाद में किसी ने ट्विटर पर डाल दिया, जिसमें इयान, पत्नी निक्की रीड के साथ होटल से निकलते दिखाई दे रहे हैं। होटल के बाहर जमा प्रशंसकों की भीड़ ने उनका अभिवादन किया और जब एक ने उनसे तस्वीर खिंचवाने का आग्रह किया, तो इयान ने तुरंत मना कर दिया।

उन्होंने कहा, “दोस्तों तस्वीरें मत लीजिए। मेरी बात सुनिए। मैं आपसब से प्यार करता हूं, लेकिन आज तस्वीरें नहीं खिंचवा सकता। मैं निजता चाहता हूं, हमारा पीछा मत कीजिए। आप सब बहुत अच्छे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493