प्रशंसकों के साथ ‘जैम’ करेंगे अदनान सामी

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय गायक अदनान सामी गुरुवार से डिजिटल एक्टिविटी ‘जैम विद मी’ के माध्यम से अपने प्रशंसकों से संवाद करेंगे।

सीजंस में विभाजित ‘जैम विद मी’ अदनान के दिमाग की उपज है जिससे अदनान के प्रशंसक उनसे वास्तविक संवाद कर सकेंगे।

पांच सप्ताह लंबी एक्टिविटी में अदनान अपने प्रशंसकों से दुनियाभर के संगीत से संबंधित कुछ प्रश्न करेंगे जिसके बाद वे प्रशंसकों से उनके पसंदीदा गाने के बारे में पूछेंगे जिसे वे सुनना चाहते हैं।

प्रत्येक सप्ताह नए प्रश्न आएंगे जिन्हें अदनान ने खुद तैयार किया है।

अदनान ने एक बयान में कहा, “मैंने महसूस किया है कि आज के युग में दर्शकों के मन की बात जानना बहुत जरूरी हो गया है। ‘जैम विद मी’ का विचार सभी को करीब लाने और उनकी पसंद का एक मंच तैयार करने के लिए है।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि इससे लाभ होगा और दर्शकों से जुड़ने के मेरे लक्ष्य को पाने में यह मेरी सहायता करेगा।”

अदनान ‘कभी तो नजर मिलाओ’, ‘भीगी भीगी रातों में’ और ‘लिफ्ट करा दे’ जैसे गानों के लिए लोकप्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493