लॉस एंजेलिस, 29 जनवरी (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर ने प्रशंसकों से कहा है कि वह उन्हें चौंकाने की योजना बना रहे हैं। वह संगीत से कुछ समय के लिए अवकाश लेने से पहले कुछ विशेष करने की तैयारी कर रहे हैं।
वेबसाइट ‘मिरर डॉ कॉ डॉ यूके’ के मुताबिक, ‘लव योरसेल्फ’ के हिटमेकर ने ट्विटर के माध्यम से अपनी रहस्मयी परियोजा का खुलासा किया, जिसकी वह योजना बना रहे हैं।
सूत्र ने गुरुवार को ट्विटर पर बताया कि 22 वर्षीय पॉप स्टार किसी खास काम में जुटे हैं।
डेली स्टार अखबार ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि बीबर फिलहाल नए गीतों की रिकॉडिंग कर रहे हैं और इसके बाद वह यात्रा की योजना बनाएंगे।
dharmpath.com dharmpath