प्रशंसकों से ऑनलाइन रू-ब-रू हुए संजीव कपूर

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। सेलेब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने प्रशंसकों के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और उन्हें तैयार करने की विधियों के बारे में ऑनलाइन बातचीत की।

कपूर ने बुधवार को पूर्वाह्न् 11 बजे से 12 बजे के बीच माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ बातचीत की। इस पहल के प्रायोजक डिजिटल सेवा प्रदाता हंगामा थे।

कपूर ने ट्विटर पर हैशटैग संजीव कपूर रेसेपीज के माध्यम से प्रशंसकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। प्रशंसकों ने इस दौरान उनसे अलग-अलग क्षेत्रों और व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों, पाक कला, नुस्खे, खाद्य संरक्षण आदि से जुड़े मसलों पर सवाल पूछे।

कपूर के ट्विटर पर दुनियाभर में 1,00,000 फॉलोवर हैं। उन्होंने प्रशंसकों से बातचीत के दौरान अपनी आधिकारिक रेसेपी एप ‘संजीव कपूर्स रेसेपी’ के बारे में भी बातें की। इस पहल के माध्यम से कपूर अपने प्रशंसकों को पाक कला से संबंधित समस्याओं के समाधान में मदद देना चाहते हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मेरा हमेशा से यह मानना है कि खाना लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है, समाज का निर्माण करता है और परिवार को मजबूत बनाता है। खाने के विषय पर चर्चा भी उतनी ही रोमांचक और मजेदार होती है, जितना कि व्यंजनों को चखना।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493