प्रशंसक अभी भी मुझे देवी की भूमिका में देखना चाहते हैं : देबिना

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। करीब एक दशक पहले पौराणिक शो ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री देबिना बनर्जी का कहना है कि प्रशंसक अभी भी उन्हें सीता का किरदार निभाने को लेकर याद करते है और उन्हें पर्दे पर फिर से देवी के किरदार में देखना चाहते हैं।

देबिना ने एक बयान में कहा, “प्रशंसक अभी भी मुझे देवी का किरदार निभाते देखना चाहते हैं और वे हमें (वह और उनके अभिनेता पति गुरमीत) बोल्ड या ग्रे किरदार में नहीं देखना चाहते। वेब सीरीज में लोगों का ग्रे किरदार निभाना आम बात है और इसे दर्शकों ने स्वीकार किया है लेकिन टीवी के दर्शकों की मानसिकता ऐसी नहीं है।”

देबिना जल्द ही शो ‘विष : अ पॉइजनस स्टोरी’ में नजर आएंगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493