प्रसिद्धि पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा : जॉर्ज एज्रा

लॉस एंजेलिस, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक और गीतकार जॉर्ज एज्रा ने कहा कि मशहूर होने के लिए उन्हें कठिन मेहनत करनी पड़ी है।

24 वर्षीय गायक और गीतकार का नया अल्बम ‘स्टेइंग एट तमाराज’ है और उन्होंने स्वीकार किया कि स्पेन जाकर काम करना प्रसिद्धि से बचने की एक कोशिश थी।

बीबीसी डॉट कॉम से उन्होंने कहा, “एक बुनियादी स्तर पर, मैंने सिर्फ अपने काम का अनुभव किया, मेरा जीवन बदल गया, लेकिन अवचेतन रूप में मैं उससे जूझ रहा था।”

उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ यह कह सकता हूं – मुझे समय पर यह नहीं पता था – लेकिन प्रशंसकों के साथ बातचीत करने के लिए यह स्वीकार करना था कि वे प्रशंसक हैं और प्रशंसकों का यह स्वीकार कराना कि मैं सिर्फ हर्टफोर्ड से जॉर्ज नहीं हूं – और मैं यह नहीं चाहता था।”

उन्होंने कहा कि यही वजह थी कि स्थिति उनके लिए ठीक नहीं थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493