चेन्नई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। जाने-माने तमिल फिल्म निर्माता जे. महेंद्रन का मंगलवार को उनके निवास पर निधन हो गया। वह 79 साल के थे। उन्हें सुपरस्टार रजनीकांत के साथ कई यादगार फिल्मों के निर्माण के लिए जाना-जाता है।
उनके पब्लिसिस्ट के अनुसार, महेंद्रन गंभीर रूप से बीमार थे और उनका एक हफ्ते से ज्यादा समय से अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें सोमवार की रात को घर वापस लाया गया था।
पब्लिसिस्ट ने आईएएनएस से कहा, “उनका आज सुबह उनके निवास पर निधन हो गया। उन्हें एक हफ्ते के इलाज के बाद बीती शाम अस्पताल से घर लाया गया था। उनका आज शाम अंतिम संस्कार किया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath