प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन

लंदन, 14 मार्च (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का बुधवार को निधन हो गया। वह 76 साल के थे।

लंदन, 14 मार्च (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का बुधवार को निधन हो गया। वह 76 साल के थे।

हॉकिंग के परिवार ने यह जानकारी दी।

ब्रिटिश मूल के वैज्ञानिक हॉकिंग को ब्लैक होल और रिलेटिविटी के सिद्धांत के लिए अपने महान कार्य के लिए जाना जाता है। वह ‘ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ जैसी कई लोकप्रिय किताबों के लेखक थे।

‘बीबीसी’ के मुताबिक, उनके बच्चे लूसी, रॉबर्ट और टिम ने कहा, “हम बहुत दुखी हैं कि आज हमारे प्यारे पिता का निधन हो गया है। वह एक महान वैज्ञानिक और असाधारण व्यक्ति थे जिनका काम और विरासत कई वर्षों तक जीवित रहेगी।”

द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, “विज्ञान के आकाश का उज्‍जवल सितारा जिसकी अंतर्²ष्टि ने आधुनिक ब्रह्माण्ड विज्ञान और करोड़ों लोगों को प्रेरित किया, उनका कैंब्रिज में अपने घर में निधन हो गया।”

हॉकिंग के बच्चों के अनुसार, “उनकी प्रतिभा के साथ उनके साहत और ²ढ़ता ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने एक बार कहा था, यह ब्रह्मांड कुछ नहीं होगा अगर यह आपके प्यार लोगों का घर नहीं है। हम हमेशा उन्हें याद करेंगे।”

आठ जनवरी 1942 में ऑक्सफोर्ड में जन्मे हॉकिंग को 1963 में मात्र 21 साल की उम्र में मोटर न्यूरॉन रोग हो गया था।

चिकित्सकों ने उनके केवल दो साल और जीवित रहने की उम्मीद जताई थी लेकिन हॉकिंग आधे से ज्यादा सदी तक जीवित रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493