बीजिंग, 6 मई (आईएएनएस)। चीन के यून्नान प्रांत में एक प्राचीन शहर के अवशेष मिले हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुरातत्वविदों ने मिदु काउंटी में कई दीवारें खोजी है, जिसे बैया शहर का हिस्सा माना जा रहा है और इसकी कार्बन डेटिंग से पता चलता है कि यह 1000 साल पहले के तांग राजवंश (618-907) का है।
पुराने बैया शहर के बारे में सबसे पहले सैन्य अधिकारी फान चूओ ने अपनी किताब में तांग राजवंश का हिस्सा बताते हुए लिखा था।
फान का कहना है कि बैया शहर एक पुराना और एक नया शहर था और दोनों एक-दूसरे से जुड़े थे।
इतिहासकार और पुरातत्वविद ही जिनलोंग के मुताबिक, पहले खोजा गया पुराना शहर नए शहर से दो किलोमीटर दूर था, जोकि पुस्तक के तथ्यों से विरोधाभासी है।
उन्होंने बताया, “नए खोजे गए खंडहर नए शहर के ज्यादा करीब हैं। हम पुराने शहर की प्रामाणिकता को लेकर बेहद आश्वस्त हैं। अभी खुदाई चल रही है, हमें और भी जानकारी मिलेगी।”
बैया शहर के बारे में घरेलू और विदेशों में पाया जानेवाला रिकार्ड बेहद कम है और नई खोज पश्चिमी यून्नान की प्राचीन सभ्यता के बारे में बहुमूल्य साक्ष्य प्रदान करेगा।
dharmpath.com dharmpath