प्राटो का साओ पाउलो के लिए गोल का वादा

रियो डी जनेरियो, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर लुकास प्राटो ने साओ पाउलो क्लब के लिए गोल दागने का वादा किया है।

प्राटो हाल ही में एटलेटिको मिनिएरो क्लब से ब्राजील सेरी-ए लीग क्लब साओ पाउलो में शामिल हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 28 साल के प्राटो का साओ पाउलो के साथ चार साल का करार हुआ है। हालांकि, इस करार से संबंधित फीस का खुलासा नहीं हुआ है।

प्राटो ने संवाददाताओं से कहा, “टीम के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण के अलावा प्रशंसक अच्छे गोल और खासकर महत्वपूर्ण गोल की उम्मीद कर सकते हैं।”

प्राटो ने कहा, “मैं साओ पाउलो की सफलता के लिए हर प्रयास करूंगा और मुझे आशा है कि प्रशंसक मेरा समर्थन करेंगे, क्योंकि उनका समर्थन ही मुश्किलें आसान करता है।”

वर्ष 2015 में एटलेटिको मिनिएरो से जुड़ने के बाद क्लब के लिए खेले गए 104 मुकाबलों में प्राटो ने 41 गोल दागे। वह अर्जेटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए अब तक खेले गए चार मैचों में दो गोल दाग चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493