डबलिन, 15 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला आयरलैंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, यह शाही जोड़ा गुरुवार सुबह आयरलैंड पहुंचा और आयरलैंड के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री साइमन कॉवने के साथ दक्षिणी शहर कॉर्क का दौरा किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, चार्ल्स और कैमिला ने आयरलैंड के दो दिवसीय दौरे के पहले पड़ाव के तहत कॉर्क को चुना है क्योंकि महारनी एलिजाबेथ द्वितीय ने 2011 में यहीं का दौरा किया था।
शाही जोड़ा पहले कॉर्क के लोकप्रिय इंग्लिश मार्किट पहुंचा, जहां शहर के मेजर टोनी फिट्जगेराल्ड और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
चार्ल्स और कैमिला ने यूनिवर्सिटी कॉलेज कॉर्क का भी दौरा किया।
dharmpath.com dharmpath