प्रिंस चार्ल्स राष्ट्रमंडल प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे

लंदन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं के बीच महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के स्थान पर प्रिंस ऑफ वेल्स को राष्ट्रमंडल प्रमुख बनाने पर सहमति बन गई है।

अब प्रिंस चार्ल्स राष्ट्रमंडल के 53 सदस्यीय देशों के प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सदस्य देशों के बीच विंडसर कैसल में हुई गोपनीय बैठक में चर्चा के बाद शुक्रवार को इसका ऐलान किया गया।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इससे पहले कहा था कि यह उनकी इच्छा है कि प्रिंस चार्ल्स को उनके स्थान पर राष्ट्रमंडल प्रमुख नियुक्त किया जाए।

हालांकि, राष्ट्रमंडल प्रमुख का पद गैर-वशांनुगत है।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने प्रिंस चार्ल्स के प्रति समर्थन जताया।

थेरेसा ने कहा कि यह उपयुक्त है कि प्रिंस चार्ल्स राष्ट्रमंडल देशों से मिले समर्थन के चलते महारानी के स्थान पर यह पद संभालें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493