प्रिंस जॉर्ज के साथ प्रिंसेज शेर्लोट की तस्वीरें जारी

लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस जॉर्ज और उनकी बहन प्रिंसेज शेर्लोट की तस्वीरों की एक श्रृंखला केंसिंग्टन पैलेस ने जारी की हैं।

‘बीबीसी’ के मुताबिक, इन चार तस्वीरों में प्रिंस जॉर्ज और प्रिसेंज नॉरफॉक के अनमेर हॉल में क्रीम रंग के सोफे पर बैठे हैं। नॉरफॉक, ड्यूक और डचेज ऑफ कैंब्रिज का घर है।

ये तस्वीरें डचेज कैथरीन ने शेर्लोट के पैदा होने के कुछ सप्ताह बाद ली गई हैं। प्रिंसेज शेर्लोट का जन्म दो मई को हुआ था।

इससे पहले किए गए ट्वीट में केंसिंग्टन पैलेस ने कहा था कि ये तस्वीरें बहुत विशेष हैं।

प्रत्येक तस्वीरों में शेर्लोट अपने भाई की गोद में लेटी हुई हैं। शेर्लोट ने सफेद रंग की पोशाक पहन रखी है, जबकि प्रिंस जॉर्ज ने सफेद कमीज, नीली शॉर्टस और नीली जुराबें पहन रखी है।

इनमें से एक तस्वीर में जॉर्ज को अपनी बहन के माथे पर चुंबन करते हुए भी देखा जा सकता है।

प्रिंस जॉर्ज की प्रथम आधिकारिक तस्वीरें 2013 में जारी की गई थीं, जिसे डचेज के पिता माइकल मिडलटन ने बर्कशायर के उनके घर के बगीचे में लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493