प्रिंस विलियम, केट मिडलटन पहली पर भूटान नरेश, पत्नी से मिले

शाही जोड़ा गुरुवार सुबह 10.56 बजे विशेष विमान से यहां पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा। यहां देश के नरेश की बहन राजकुमारी छिमी यांगजोम वांगचक ने उनका स्वागत किया। उनके साथ प्रतिनिधियों की एक टीम भी थी।

यह 1998 में प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस चार्ल्स के दौरे के बाद भूटान आया ब्रिटेन का पहला शाही जोड़ा है। हवाईअड्डे पर फोटो खिंचवाने के बाद प्रिंस विलियम और केट मिडलटन राजधानी थिंपू के लिए रवाना हो गए।

शाही जोड़े की एक झलक पाने को हवाईअड्डे और रास्ते में सैकड़ों लोग जमे हुए थे। उनके आगमन का राज्य के स्वामित्व वाले टेलीविजन भूटान ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज के दो चैनलों द्वारा सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493