प्रिंस विलियम समलैंगिक पत्रिका के आवरण पर

लंदन, 16 जून (आईएएनएस)। ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम एक समलैंगिक पत्रिका के आवरण पर आने वाले ब्रिटिश शाही परिवार के पहले सदस्य बन गए हैं।

समाचार पत्र ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, विलियम की तस्वीर समलैंगिक पत्रिका ‘एटिट्यूड’ के जुलाई संस्करण में प्रकाशित हुई है।

पत्रिका का आवरण डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसमें मुस्कुराते विलियम की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘ऐतिहासिक, विलियम ‘एटिट्यूड’ के साथ।’

विलियम ने एटिट्यूड से कहा, “किसी को भी उसके यौन झुकाव या किसी अन्य कारण से परेशान नहीं किया जाना चाहिए और किसी को भी वैसी घृणा का सामना न करना पड़े जिसका इन युवाओं (समलैंगिक)को अपनी जिंदगी में सामना करना पड़ा है।”

उन्होंने कहा, “एटिट्यूड के माध्यम से मैं जिन समलैंगिक युवाओं से मिला वे सचमुच बेहद साहसी हैं और उन लोगों में उम्मीद जगाते हैं जिन्हें इस समय बेहद सताया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493