प्रिंस हैरी, मेगान 3 दिवसीय दौरे पर मोरक्को पहुंचे

रबात, 24 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगान शनिवार को मोरक्को के शहर कासाब्लांका पहुंचे। वे उत्तरी अफ्रीकी देश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मोरक्को स्थित ब्रिटिश दूतावास के मुताबिक, इस दौरान हैरी और मेगान मराकेश के निकट असनी नगर में एक बोर्डिंग हाउस भी जा सकते हैं जिसे किशोर लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर को कम करने के लिए स्थापित किया गया था।

युगल दिव्यांग बच्चों की संस्थाओं में जाएंगे, घोड़ों की एक रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे और मोरक्को के युवा एथलीटों तथा सामाजिक उद्यमियों से भी मुलाकात करेंगे।

हैरी और मेगान का मोरक्को दौरा उनके बच्चे के जन्म से पहले ब्रिटेन के बाहर उनका अंतिम आधिकारिक दौरा माना जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493