‘प्रिटी वुमन’ के निर्देशक गैरी मार्शल का निधन

लॉस एंजेलिस, 20 जुलाई (आईएएनएस)। ‘प्रिटी वुमन’ और ‘रनअवे ब्राइड’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले फिल्मकार गैरी मार्शल का निधन हो गया। वह 81 साल के थे।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, कई लोकप्रिय टेलीविजन शो और फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले मार्शल निमोनिया से जूझ रहे थे और कैलिफोर्निया के बरबैंक में एक अस्पताल में भर्ती निर्देशक का मंगलवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

फिल्मकार के परिवार ने अपने बयान में कहा, “उन्हें कहानी सुनाना और लोगों को हंसाना अच्छा लगता था। वह सॉफ्टबॉल भी खेलते थे तथा उन्होंने कई चैम्पियनशिप भी जीती थीं।”

निर्देशक की याद में उनके जन्मदिन (13 नवम्बर) पर एक स्मारक बनाए जाने की योजना है। उनका अंतिम संस्कार एक निजी समारोह में किया जाएगा।

मार्शल के परिवार में उनकी पत्नी बारबरा, बेटा स्कॉट, बेटी लोरी और कैथलीन, बहन पैनी मार्शल और रोनी हालिन हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493