प्रियंका की काम पर वापसी

न्यूयॉर्क, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर वापसी की है। पिछले सप्ताह वह सेट पर घायल हो गई थीं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, उन्होंने सोमवार से सेट पर वापसी की है। अभिनेत्री के प्रतिनिधि ने मंगलवार को हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ इसकी पुष्टि की।

उनके प्रतिनिधि ने कहा, “भले ही उन्हें दर्द है, लेकिन वह रोजाना पहले से बेहतर हो रही हैं और काम पर वापसी को लेकर खुश हैं।”

प्रियंका ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग की दौरान चोटिल हो गईं थीं। सूत्रों के अनुसार, वह एक स्टंट करने के दौरान फिसलकर गिर गईं।

उन्होंने पूरे सप्ताह घर में आराम किया। 15 जनवरी को उन्होंने प्रशंसकों और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया था।

‘क्वांटिको’ में वह एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिश की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493