प्रियंका की ‘पहुना’ की पहली झलकी कांस में जारी

कांस, 22 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री व निर्माता प्रियंका चोपड़ा की सिक्किम की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘पहुना’ की पहली झलकी कांस फिल्म फेस्टीवल में जारी की गई।

प्रियंका अपने और अपनी मां मधु चोपड़ा के बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के जरिए इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं।

प्रियंका हालांकि 21 मई को हुए ट्रेलर लांच के मौके पर मौजूद नहीं रहीं, लेकिन उनकी मां और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने इसमें भाग लिया। इसके निर्देशक पाखी ए. टायरवाला हैं।

मधु ने एक बयान में कहा, “इस प्रतिष्ठित महोत्सव में भाग लेना और फिल्म की पहली झलकी को जारी करना ‘पहुना’ से जुड़े सभी लोगों के लिए बहुत बड़ा सम्मान था।”

‘पहुना’ तीन नेपाली बच्चों के प्यार, शक्ति और साहस की कहानी है, जो नेपाल से सिक्किम भागने के दौरान अपने माता-पिता से अलग हो जाते हैं। इस फिल्म के सभी कलाकार और कई तकनीशियन सिक्किम के रहने वाले हैं।

फिल्म के पोस्टर में दो बच्चों को बेहद संजीदा दिखाया गया है, जबकि पृष्ठभूमि में एक बच्ची को कुछ पकाते और लड़के को एक बच्चे की देखरेख करते दिखाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493