प्रियंका की फिल्म ‘वेंटिलेटर’ बन सकती है कई भाषाओं में

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा की मराठी प्रोडक्शन फिल्म ‘वेंटिलेटर’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म का विभिन्न भाषाओं में फिर से निर्माण किया जा सकता है।

फिल्म के निर्देशक राजेश मापुस्कर ने यह जानकारी दी।

मापुस्कर ने आईएएनएस को बताया, “मैं फिल्म को मिली बेहतरीन प्रतिक्रियाओं से काफी खुश हूं। यह एक सार्वभौमिक फिल्म है और इस कारण यह दर्शकों से इतने बेहतर तरीके से जोड़ पाई। मुझे इस फिल्म की रीमेक के लिए कई लोगों से प्रस्ताव मिले हैं।”

निर्देशक ने कहा कि वह फिल्म की रीमेक पर विचार कर रहे हैं और अब तक उन्हें इस फिल्म को गुजराती, पंजाबी और तमिल भाषा में बनाने के प्रस्ताव मिले हैं।

‘फरारी की सवारी’ के निर्देशक इस बात से भी काफी खुश हैं कि उनकी मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोटों को प्रतिबंधित किए जाने की घोषणा से पहले रिलीज हुई। यह फिल्म चार नवंबर को रिलीज हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493